वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सूत्रों के अनुसार, अंबिकानगर निवासी अशोक बारुई गुरुवार को सिपाईपाड़ा इलाका होते हुए तीस्ता कैनाल की ओर जा रहे थे।
सिलीगुड़ी। 12 सितंबर (हि.स)। तीस्ता कैनाल में गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृत व्यक्ति का नाम अशोक बारुई (44) है। यह घटना गुरुवार को फूलबाड़ी-गाजोलडोबा तीस्ता कैनाल के सिपाहीपाड़ा इलाके में घटी थी। सूत्रों के अनुसार, अंबिकानगर निवासी अशोक बारुई गुरुवार को सिपाईपाड़ा इलाका होते हुए तीस्ता कैनाल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक बाइक समेत वे कैनाल में गिर गए। स्थानीय कुछ युवकों ने कैनाल में कूदकर व्यक्ति को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और इकलौता बेटा है।